एनसीपीओआर को वर्ष 2022-23 हेतु प्रथम राजभाषा पुरस्कार

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 23 नवंबर 2023 को न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल), मुंबई में एकदिवसीय  क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजित किया गया ।  पश्चिम और मध्य क्षेत्र के लिए आयोजित इस सयुंक्त  समारोह में  हमारे  संस्थान, राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केन्द्र (एनसीपीओआर), गोवा  को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2022-23 का  50 से अधिक कर्मियों वाले केंद्रीय कार्यालयों की  श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया ।  संस्थान के लिए डॉ. रवि मिश्रा, वैज्ञानिक ई एवं राजभाषा अधिकारी ने  महामहिम राज्यपाल  श्री रमेश  बैस  तथा गृह राज्यमंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा जी से   शील्ड  तथा  सौरभ भट्ट, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया । इस समारोह में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की सचिव, उप सचिव  सहित पश्चिम और मध्य क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों के अधिकारी एवं राजभाषा  में कार्य  कर रहे अधिकारी , कर्मचारी  शामिल हुए। एनसीपीओआर को लगातार तीसरी बार राजभाषा  पुरस्कार प्राप्त हुआ है।